फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क निर्माण की जांच का जिम्मा दो अभियंताओं को, ठेकेदार का भुगतान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को तिकोनिया स्थित लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने घटिया सामग्री लगाने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ईई ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए दो अभियंताओं की कमेटी गठित करने और संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी उवैश रजा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने ईई प्रत्यूष कुमार को ज्ञापन देकर घटिया सड़क निर्माण की शिकायत की। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जांच पूरी होने तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने, सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच सक्षम तकनीकी अधिकारी से कराने आदि की मांग की। इस पर ईई प्रत्यूष कुमार ने प्रदर्शनकारियों को लिखित में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ईई ने बनभूलपुरा, गांधीनगर और बरेली रोड में निर्माण कार्यों की जांच का जिम्मा सहायक अभियंता (पंचम) हरीश जोशी व सहायक अभियंता (प्रथम) आनंद गिरी को सौंपा है। दोनों अभियंताओं को निर्देश हैं कि वह कार्य की गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला में कराएं। कहा गया है कि क्षेत्र के निरीक्षण का कार्य समाजसेवी उवैश रजा की मौजूदगी में हो। इसके अलावा ईई ने निर्माणाधीन मार्ग में सड़क उखड़ने की शिकायत पर संबंधित ठेकेदार का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें