हल्द्वानी। डॉ जेएस खुराना को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमएम) का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही हल्द्वानी के डॉ. डीसी पंत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया देहरादून में संपन्न हुई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर और मरीजों के बीच रिश्तों को बहुआयाम देना उनकी प्राथमिकता होगी। भ्रूण के लिंग जांच को लेकर आईआईएम सख्त तेवर अपनाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ हर संभव अभियान चलाया जाएगा। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से जुड़े मसलों को सुलझाया जाना भी प्राथमिकता होगी। यह भी कहा कि आईएमए इस तरह से काम करेगी जिससे जनता और डॉक्टर दोनों को ही फायदा हो। किसी भी पक्ष के हितों के साथ खिलवाड़ न हो।