हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में आए दिन कोविड मरीजों के भागने की घटनाओं को गंभीरता से लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने रविवार तड़के 3:20 बजे पर अस्पताल का निरीक्षण किया तो सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। पार्क का मेन गेट खुला था। ड्यूटी पर तैनात गार्ड नहीं था। 20 मिनट बाद लौटे तब भी वहां गार्ड नहीं था। चेक पोस्ट में मौजूद कर्मी नींद में था। एमएस ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक माना है। उन्होंने सिक्योरिटी सुपरवाइजर को चेतावनी देते हुए कहा कि एसटीएच में चोरी और मरीजों के भागने की वारदात हो रही हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी।
दवाओं के ब्रांड नाम न लिखें
हल्द्वानी। एचटीएस के एमएस डॉ अरुण जोशी ने चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्र स्थापित होने के बाद सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कहा है कि वह अपने विभागों में डॉक्टर से मरीजों के लिए जेनेरिक दवाई लिखने को कहें। अगर दवा बाहर से लिखनी पड़ रही है तो दवाई का जेनेरिक साल्ट लिखा जाए।