फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की मौत

Sun, 18 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सूरपुर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को शराब पीने के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार सूरपुर कालाढूंगी निवासी प्रदीप कुमार (45) ने शुक्रवार को अपने घर पर शराब पीने के बाद जहरीले पदार्थ खा लिया। बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर एसटीएच आए। यहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


हल्द्वानी। लालकुआं में शुक्रवार की रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  पश्चिमी राजीवनगर बिंदुखत्ता निवासी प्रदीप यादव (23) शुक्रवार रात करीब दस बजे लालकुआं से  बाइक से घर जा रहा था। लालकुआं रोड पर बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल युवक को एसटीएच में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें