फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिन का अवकाश कुछ घंटों में हुआ निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के एक हालिया फरमान ने होली पर प्राध्यापकों और कर्मचारियों की छुट्टियों की प्लानिंग पर होली से पहले ही पानी फेर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से दोपहर में होली के लिए दो और पांच मार्च के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया गया लेकिन चंद घंटों में अवकाश अचानक निरस्त कर दिए गए। इससे प्राध्यापकों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के चलते एक नवंबर इगास और दो नवंबर रविवार के एवज में उक्त तिथियों पर अवकाश की लिखित सूचना जारी की गई थी। अब स्वयं के निर्णय पर विवि प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। साथ ही उक्त अवकाश पूर्व में छह और सात नवंबर को ही समायोजित होने की बात कही है। अध्यापकों और कर्मचारियों में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि उसे अपने ही निर्णयों का अता पता नहीं है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने पत्र जारी कर जिसमें कहा है कि पूर्व में विवि में अवकाश अवकाश प्रदान किए गए थे। इसी क्रम में दो और पांच मार्च के अवकाश को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें