Ways to stay loved with partner and not to get deceived
- फोटो : Ways to stay loved with partner and not to get deceived
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगलों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने बालिग होने के कारण प्रेमी युगलों को छोड़ दिया। चारों प्रेमी युगल परिवार की मर्जी के बगैर घर से भागकर शादी करना चाहते थे। राजपुरा तल्लीताल निवासी युवती नौकरी की तलाश में खोलिया कंपाउंड आयी थी। युवती के लापता होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
रविवार की रात युवती अल्मोड़ा जिले के मान्यू दन्यां निवासी हयात सिंह के साथ थाने में आई। उन्होंने कोतवाल से कहा कि दोनों प्यार करते हैं और बालिग होने के कारण शादी करना चाहते हैं। युवती के मिलने की जानकारी पर उसकी मां थाने आई लेकिन युवती ने मां की बात मानने से इनकार कर दिया।
इसी तरह पुरानी आईटीआई धानमिल निवासी युवती अपने प्रेमी गैस गोदाम रोड निवासी कन्हैया उर्फ कुनाल के साथ घर पहुंची। घरवालों ने युवती को घर से भगा दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने लाई। दोनों ने बताया कि वे घर से भाग गए थे लेकिन अब शादी करना चाहते हैं। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि दोनों युवतियों और युवकों को पुलिस ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने चारों से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।