फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार की न्यायालय ने काशीपुर निवासी दो युवकों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर पांच-पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय को बताया गया कि एसआई संजय बृजवाल की ओर से कालाढूंगी थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर चार जुलाई 2018 भाखड़ा पुल के पास दो युवकों को पकड़ा।
दोनों की पहचान अमन प्रताप सिंह निवासी नहर पुलिया के पास सुभाष नगर काशीपुर ऊधमसिंह नगर और तरुण कुमार के रूप में हुई। इस दौरान अमन से 450 और तरुण के पास 550 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद को साबित करने के लिए अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें