फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सफाई कर्मचारियों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से किया जा रहा सांकेतिक धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान सभा में महासचिव सोनू सहदेव ने एसीपी का लाभ देने, पदोन्नति के क्रम में प्रतीक्षा सूची अपडेट करने एवं पालिका के आवासों में रह रहे लोगों की किरायेदारी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। कहा कि संगठन के आह्वान के क्रम में 13 अप्रैल से सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों के क्रम में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सांकेतिक प्रदर्शन में अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, कमल कुमार, विक्की सिलेलान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें