फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने किया प्लाज्मा दान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना से ठीक हुए तो दो सगे भाइयों ने किसी अन्य की जिंदगी बचाने के लिए प्लाज्मा दान कर सराहनीय कार्य किया है। 25 साल के प्रांजल कंसल ने बताया कि वह एक एनजीओ फाइट अगेंस्ट कोविड से जुड़े हैं। अप्रैल में उन्हें और पढ़ाई कर रहे उनके भाई 23 वर्षीय मधु कंसल को कोविड हो गया था। उसी समय ठान लिया था की ठीक होने पर प्लाज्मा डोनेट करेंगे। इसी बीच चार मई को बी पॉजिटिव व्यक्ति को प्लाज्मा की जरूरत हुई तो उन्होंने एंटीबॉडी टेस्ट कर प्लाज्मा डोनेट किया। उनके भाई ने भी इसी दौरान प्लाज्मा डोनेट किया है। उन्होंने बताया कि प्लाज्मा डोनेट करने से हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ताओं ने की दो बहनों की मदद
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शनिवार को गौलापार में अस्थायी शवदाह गृह पहुंचे और कर्मचारियों और अन्य लोगों को भोजन पैकेट बांटे। वहां लखनऊ से आई दो बहनें अपने इकलौते भाई के शव के साथ बेबस खड़ी थीिं। संघ के जिला प्रचारक विकास ने बताया कि दोनों उस दौरान गमगीन और परेशान खड़ी थीं। बाद में दोनों ने खुद उनसे मदद मांगी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मदद कर अंतिम संस्कार कराया। कुछ लोग किसी अन्य शव को छोड़कर चले गए थे। उसका संस्कार भी स्वयंसेवकों ने किया। इस दौरान सूरज प्रकाश तिवारी, कमलेश, ललित परगाई, कमल, गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
डॉक्टरों ने खुद संभाला स्ट्रेचर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के दो चिकित्सक डॉ. शैलेश लोहनी और डॉ. मनोज बाबू जनरल वार्ड में ड्यूटी कर रहे थे। वहां पर भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर होने लगी। इसके बाद मौजूद डॉक्टरों ने वार्ड ब्याय आदि का इंतजार किए बगैर तत्काल मरीज को स्ट्रेचर पर रखकर आईसीयू में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें