फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नैनीताल में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार; नौ बाइकें भी बरामद

Mon, 26 May 2025 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल से चोरी हुई बाइकों के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की नौ बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल से चोरी हुई बाइकों के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की नौ बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने गिरफ्तारी टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि जुबली हॉल निवासी फैजान, रुकुट कंपाउंड निवासी भूपेंद्र सिंह, जसपुर उधमसिंह नगर निवासी दीपांशु, खुर्पाताल निवासी मुकेश पांडे ने मल्लीताल कोतवाली में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने मामलों में अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये थे। जिसके बाद कोतवाली से टीमों का गठन कर मामले में जांच शुरू की गई थी। टीम ने सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया। रविवार को पुलिस ने मंगोली क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर रुकुट कंपाउंड क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ घुघुखाम निवासी दीपक सिंह बिष्ट और खुशालपुर बन्नाखेड़ा ऊधमसिंह नगर निवासी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद दोनों ने हल्द्वानी, बाजपुर और रामनगर क्षेत्र से भी बाइक चोरी किये जाने की बात कही। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई विजय कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन, वीरेंद्र गोले, राजेश कुमार, शाहिद अली, मनीष कुमार, सुमित चौधरी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें