फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 13 किलो चीतल के मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 18 Sep 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बन्नाखेड़ा के एक घर में छापा मारकर 13 किलो 458 ग्राम चीतल का मांस बरामद किया है। इस दौरान टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसओजी एसडीओ किरन शाह ने बताया कि बुधवार सुबह विभाग को सूचना मिली की बन्नाखेड़ा में एक व्यक्ति के घर में चीतल का मांस है। सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने ग्राम भूडी बन्नाखेड़ा निवासी जगत सिंह उर्फ जकता के घर में छापा मारा। टीम को आता देख जगत सिंह मौके से फरार हो गया। घर से गुलरभेज निवासी पूरन सिंह व खंबारी बन्नाखेड़ा निवासी मान सिंह को चीतल के मांस के साथ पकड़ा। छानबीन के बाद आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 458 ग्राम चीतल का मांस बरामद किया गया। बताया कि आरोपियों ने मांस खाने के लिए काटा हुआ था। मांस को कब्जे में लेकर अग्रिम जांच के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें