हल्द्वानी रोडवेज डिपो परिसर में आडे तिरछे बस लगाने की वजह से नैनीताल मार्ग पर भी लग रहा। अमर उज
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज परिसर के अंदर बसों की तीन लेन है लेकिन बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से यहां लगा जाम सड़क तक असर डाल दे रहा है। बुधवार को रोडवेज कर्मी बसों को हटाने के लिए अनाउसंमेंट करते रहे लेकिन जाम और आड़े तिरछे वाहन खड़े ही रहे। दोपहर में एक घंटे तक यह आलम रहा।
रोडवेज डिपो में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर तक बसों की संख्या ज्यादा रहती है। यूपी के विभिन्न शहरों के अलावा दिल्ली से भी बसें यहां आती हैं। सवारी भरने की होड़ में बसें परिसर में आती हैं लेकिन कुछ बसें जाम भी लगा देती हैं। बुधवार की दोपहर यही स्थिति दिखी। दो तरफ बसें खड़ी थी और तीसरी बस ने बीच में लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस वजह से बस के पीछे अन्य वाहन व एक अन्य बस भी रूक गई। नैनीताल रोड पर भी इस जाम का असर दिखाई दिया। पूछताछ केंद्र से रोडवेज कर्मी अनांउसमेंट करते रहे लेकिन बस नहीं हटाई गई। एक घंटे तक यही स्थिति रही। एआरएम संजय पांडे ने कहा कि बसों को किनारे लगाने लगाकर पहले से निर्धारित समयावधि में सवारी भरकर जाने का निर्देश है। इसे प्राथमिकता से देखा जाएगा कि ऐसी स्थिति में रोडवेज के अंदर बसों की आवाजाही जारी रहे।