फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फायरिंग मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो दबोचे

Wed, 30 Oct 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। हल्दूचौड़ में सप्ताहभर पूर्व हुई फायरिंग के मामले में लालकुआं पुलिस ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में कुल आठ गिरफ्तारियां हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में बीती 22 अक्तूबर को पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र निवासी दौलिया नंबर एक हल्दूचौड़ ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि ग्राम देवरामपुर में पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अध्यक्षता में सस्ते गल्ले की दुकानों के प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक में हुए हंगामे के दौरान उन्होंने मोहित जोशी व राजू पांडे को समझाने का प्रयास किया था। इससे नाराज होकर मोहित और राजू ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
बाद में जब वह अपने गांव में अपनी दुकान के पास खड़े थे तो उक्त दोनों युवक कार्तिक रजवार, सतीश सनवाल, विजय जोशी समेत अन्य के साथ कार से वहां पहुंचे और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे सूरज भट्ट निवासी हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जोशी निवासी देवरामपुर को खुर्पिया फार्म बेरीपड़ाव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें