नैनीताल। नैनीताल बैंक के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को बैंक पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर बैंक के अर्धवार्षिक परिणामों के साथ ही ग्राहकों के लिए शुरू की गई नई सेवाओं की जानकारी दी। चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर महेश कुमार गोयल ने बताया कि बैंक इस वित्तीय वर्ष में 12 नई शाखाएं खोलने जा रहा है, जिसे मिलाकर कुल 171 शाखाएं हो जाएंगी। कहा कि वार्षिक आधार पर बैंक के कुल व्यापार में 3.17 फीसदी की वृद्धि हुई है।
गोयल ने बताया कि ग्राहकों के लिए केयर कैंसर हैल्थ पालिसी शुरू की गई है। इसमें बैंक अपने ग्राहकों को 1500 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 10 लाख रुपये का कवरेज प्रदान करेगा। साइबर अटैक से सुरक्षा बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार नैनीताल बैंक ने अपने खातों की सुरक्षा को और भी बढ़ाया है। बताया कि केंद्र सरकार की प्रचलित स्कीम अटल पेंशन योजना के तहत दिए गए लक्ष्य का 257 फीसदी प्राप्त कर, मेगा माइल स्टोन अवार्ड 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। वहां वाइस प्रेसिडेंट राहुल प्रधान और हेड प्लानिंग राजेश भट्ट मौजूद रहे।