फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्र से भी निकाल सकते हैं ढाई हजार कैश

Fri, 09 Dec 2016 01:51 AM IST
नवीन सक्सेना
विज्ञापन
500 के नए नोट
विज्ञापन
नोटबंदी से परेशान है तो अब आपको पैसा निकालने के लिए बैंक में या किसी एटीएम पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं, बल्कि अपने आधार कार्ड के जरिये भी प्रतिदिन खाते से 2500 कैश निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए केवल आपको जन सुविधा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट मैच करना होगा और आपको बिना किसी झंझट के कैश मिल जाएगा। जनसुविधा केंद्र से कैश किसी भी बैंक के खाताधारक निकाल सकते हैं।

दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसानी से बैंकिंग सुविधा मिल सके, इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जी गर्वनेस योजना के तहत जनसुविधा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर सरकार ने किसी भी बैंक के खाते से आधारकार्ड के माध्यम से कैश निकालने की सुविधा दे दी है।
विज्ञापन


बड़ी मुखानी पीलीकोठी रोड पर उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के पास स्थित देवभूमि जन सुविधा केंद्र पर बृहस्पतिवार को मोहम्मद तसकीन अपने खाते से कैश निकालने पहुंचे। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्हें आधार कार्ड के माध्यम से आसानी से 2500 कैश मिल गया।

देवभूमि जन सुविधा केंद्र संचालक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी बैंक का खाताधारक यहां से कैश निकाल सकता है। पैसा निकालने के लिए ग्राहक को आधार कार्ड नंबर बताना होगा। कंप्यूटर में आधार कार्ड नंबर डालते ही व्यक्ति का ऑनलाइन खाता खुल जाएगा।

इसके बाद व्यक्ति को फिंगर प्रिंट डिवाइस पर अपनी उंगली या अंगूठा लगाने के बाद विड्रॉल में भरी गई धनराशि निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए केवल व्यक्ति का खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

केंद्र पर आधार कार्ड के माध्यम से अपने खाते में पैसा भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन सुविधा केंद्र पर उनके द्वारा अब तक 400 खाते खोले जा चुके हैं। बता दें कि जन सुविधा केंद्र शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खुले हैं।
विज्ञापन


खास बातें
सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खाते में रुपए जमा और निकाल सकते हैं।
खाताधारक के फिंगर प्रिंट मैच होने पर खुलता है ऑनलाइन खाता।
पेंशनधारक भी अपना खाता खुलवा सकते हैं।
दस रुपए से 49,999 हजार रुपए जमा करने की है सुविधा।
जीरो बैलेंस से खोल सकते हैं जनधन खाता।
जनसुविधा केंद्र खाताधारक चाहे तो मिल सकती है एटीएम सुविधा।  
केंद्र पर पैनकार्ड, आधार कार्ड बनवाने के अलावा बिजली के बिल भी जमा करने की है सुविधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें