फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर माॅल रोड का कार्य समय पर पूरा होगा : डीएम

Wed, 15 Oct 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नव नियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में विकास समेत अन्य कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। लोअर माॅल रोड का कार्य समय पर करने के साथ यातायात को भी नियोजित किया जाएगा। सभी योजनाओं समेत विकास कार्यों पर पारदर्शिता से कार्य उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में डीएम रयाल ने कहा कि इस जिले में आना मेरे लिए सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां, विभिन्न योजनाओं, विशेषकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं समेत अन्य ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरना प्राथमिकता रहेगी। अंतिम पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास रहेगा। योजनाओं समेत विकास के सभी कार्यों में पारदर्शिता के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन के लिए प्रसिद्ध जिले में पार्किंग समेत हर चुनौतियां के सापेक्ष बेहतर कार्ययोजना से कार्य किया जाएगा। जिले में बागबानी एवं काश्तकारी की संभावनाएं हैं। इनके और पशुपालकों के प्रोत्साहन के प्रयास किए जाएंगे। डीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर मातहत अधिकारियों तथा कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने भी डीएम से भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें