फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में महिला ट्यूटर गिरफ्तार 

Sat, 02 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर में चोरी करने के मामले में काठगोदाम पुलिस ने महिला ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई सोने की अंगूठी, दो सोने के टॉप्स और हीरा जड़ित अंगुठी भी बरामद कर ली है। अदालत ने ट्यूटर को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

तुलसीनगर पॉलीशीट निवासी हेम चंद्र उप्रेती के घर किराए पर रहने वाली छात्रा मनीषा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। धीरे-धीरे हेम चंद्र की पत्नी कंचन उप्रेती से ट्यूटर की नजदीकियां बढ़ गई। इस बीच घर से कंचन के जेवरात चोरी होने लगे। शक होने पर कंचन ट्यूटर की निगरानी करने लगी। बृहस्पतिवार को रंगेहाथ पकड़े जाने पर मनीषा ने कुबूल किया कि उसने हीरे की अंगुठी सात हजार रुपये में बेच दी है। मामले में कंचन उप्रेती ने काठगोदाम थानाध्यक्ष के आर. पांडे को लिखित में सूचना दी। पुलिस के साथ कंचन ने ट्यूटर को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़ी गई ट्यूटर की निशानदेही पर चोरी गए सोने के दो टॉप्स, एक अंगुठी और हीरे की नग जड़ित अन्य अंगुठी बरामद कर ली। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार मनीषा मूलरूप से भिकियासैंड़ (अल्मोड़ा) की मूल रहने वाली है। यहां तुलसीनगर में किराए का कमरा लेकर रहती थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें