फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल की तुसी को नेपाल सरकार करेगी सम्मानित

Wed, 27 May 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की विख्यात पर्वतारोही तुसी अनित साह को अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर नेपाल सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान समारोह आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास में आयोजित होगा।
विज्ञापन



नेपाल सरकार ने उन्हें पर्वतारोहण में उत्कृष्ट योगदान और साहसिक खेलों के प्रति समर्पण के लिए आमंत्रित किया है। तुसी अनित साह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह थलाई सागर जैसी दुर्गम चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली और एकमात्र महिला पर्वतारोही भी हैं।
थलाई सागर की चढ़ाई इतनी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है कि अस्सी फीसदी अभियान असफल हो जाते हैं। दूतावास ने उनसे अपने पर्वतारोहण अनुभवों को साझा करने का अनुरोध किया है। उनकी इस उपलब्धि से नैनीताल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें