फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-सीरीज में गूंजी अजय के गाने की धुन

विज्ञापन
अजय नगरकोटी। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के युवा संगीतकार 26 वर्षीय अजय नगरकोटी के गाने पल-पल को देश की सबसे बड़ी संगीत कंपनी टी-सीरीज इंडिया ने लॉन्च किया है। बॉलीवुड कलाकार एजाज खान ने गाने के वीडियो में अभिनय किया है। अजय ने इस गाने को फरहान केएन के साथ मिलकर लिखा है और खुद संगीत दिया है। उनका दावा है कि वह उत्तराखंड के पहले संगीतकार हैं जिनके गाने को टी-सीरीज ने लॉन्च किया है। इस गाने के बाद उन्हें बॉलीवुड की दो फिल्मों में संगीत देने के लिए निमंत्रण भी मिला है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी किसान नरसिंह नगरकोटी के इकलौते बेटे अजय नगरकोटी ने बताया कि उनका पहला गाना पल-पल हल्द्वानी में लेट्स रिकॉर्ड स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ जिसे उन्होंने खुद लिखा और संगीत दिया। मुंबई के गायक अहमद शाद सैफी ने गाने को अपनी आवाज दी है। टी-सीरीज इंडिया तक जब उन्होंने अपना गाना पहुंचाया तो वह चुन लिया गया। टी-सीरीज ने 26 सितंबर को इस गाने को लॉन्च किया। गाने की वीडियो को अब तक 67 लाख लोग देख चुके हैं। अजय को निर्देशक प्रताप दत्ता की फिल्म लव तो लाइफ और समीर पवार की एक हॉरर मूवी में संगीत देने का निमंत्रण मिला है। इसके अलावा जी म्यूजिक कंपनी से भी जल्द उनका एक गाना रीलीज होने वाला है।
ताऊ से मिली संगीत के क्षेत्र में जाने की प्रेरणा
हल्द्वानी। अजय को बचपन से ही कला में रुचि थी। उनके ताऊ लाल सिंह राणा ने उन्हें संगीत के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया। अजय ने शास्त्रीय संगीत भी सीखा और संगीत विषय से ही स्नातक किया। युवा संगीतकार मुकुल आर्य ने बताया कि उनके मित्र अजय रॉक बैंड बेपरवाह के साथ कई कॉलेजों और बड़े मंचों पर शो करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें