फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली होकर ड्यूटी कर रहे थे पशु चिकित्सक, नपेंगे

Wed, 01 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने मंगलवार को सुयालबाड़ी स्थित पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक नशे की हालत में मिले। चिकित्सक पर नशा इतना हावी था कि वह काफी देर बाद विधायक को पहचान पाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से पशु चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत विधायक सरिता आर्या को मिल रही थी। मंगलवार को विधायक आर्या दोपहर में सुयालबाड़ी स्थित पशु चिकित्सालय पहुंच गईं। विधायक आर्या ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां तैनात पशु चिकित्सक डा. प्रद्युम्न द्विवेदी नशे की हालत में मिले। उनसे कई सवाल किए, लेकिन डाक्टर विधायक के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए।

और तो और काफी देर बाद पशु चिकित्सक ने विधायक आर्या को पहचाना। विधायक ने विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मिले पशु चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उक्त पशु चिकित्सक को वहां से स्थानांतरित कराने की भी मांग की। इस दौरान मदन सुयाल, प्रकाश जोशी, अनूप जीना, राजन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें