फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही बालिका से दुराचार की कोशिश

Wed, 22 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। घर में सो रही बालिका से एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। परिजनों के जागने से अप्रिय घटना होने से टल गयी। पुलिस ने दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। लेकिन पीड़ित परिवार ने लोक लाज के भय से कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया। 

रामनगर के एक गांव में बीती सोमवार की रात पति पत्नी अपने घर के बाहर सो रहे थे। जबकि इनकी पुत्री घर की भीतर सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक इनके घर में घुस गया। जहां वह पुत्री से दुराचार का प्रयास करने लगा। मां के घर के अंदर घुसते ही वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इसकी खबर अपने पति को दी।  शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पीड़ित परिवार द्वारा लोक लाज के भय से कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया गया। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है। युवक ने दुराचार की कोशिश की इसलिये इसे बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें