फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने की कवायद जारी

विज्ञापन
हल्द्वानी गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउन्ड में लगी आग बुझाते निगम कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग स्थानीय लोगों के साथ-साथ नगर निगम के लिए भी सिर दर्द बन गई है। आग बुझाने के लिए संसाधन आड़े आ रहे हैं। रविवार को सुबह से शाम हो गई, नगर निगम की टीम आग नहीं बुझा पाई। नगर निगम के जिम्मेदार कह रहे हैं कि संसाधनों की कमी के कारण आग नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड की आग से आम क्या खास सब परेशान हैं। जनता प्रदर्शन कर रही है। डीएम तक मामला पहुंचा तो उन्होंने अफसरों से इसे गंभीरता से लेकर तुरंत आग बुझाने को कहा। शनिवार को अफसर दौड़े भी मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। रविवार को भी यही हाल रहा। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और चतर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम आग बुझाने को ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी भेजी गईं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि संसाधन की कमी के कारण आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड की 80 प्रतिशत आग में काबू पा लिया गया है। एक-दो दिन में पूरी तरह आग में काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें