हल्द्वानी। दो दिन पूर्व मंडी में राजस्व चोरी को लेकर अधिकारियों को नसीहत देने के बाद बृहस्पतिवार को मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने हल्द्वानी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो ट्रकों के बगैर मंडी शुल्क के मंडी परिसर में प्रवेश करने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार सुबह मंडी पहुंचे मंडी परिषद अध्यक्ष ने दो ट्रकों के बगैर मंडी शुल्क के प्रवेश करने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने दोनों ट्रकों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए मंडी शुल्क समेत प्रत्येक पर साढ़े बारह हजार रुपया जुर्माना लगाया। उन्होंने मंडी सचिव और एमडी को हर हालत में मंडी की आय दोगुनी करने और किसानों के हित में काम करने के लिए निर्देशित किया।