फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राउट मछली से किसान होंगे आर्थिक रूप से मजबूत : राज्यपाल

Sun, 01 Jun 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राजभवन नैनीताल में शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भीमताल के निदेशक अमित पांडे एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरएस पतियाल ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के अनुसंधान, विकास एवं कार्यकलापों की जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु और प्राकृतिक संसाधन शीतजल मत्स्य पालन, विशेषकर ट्राउट फार्मिंग के लिए उपयुक्त हैं। प्रदेश के किसानों, युवाओं और उद्यमियों को इस दिशा में जागरूक प्रेरित करने की जरूरत है। राज्यपाल ने संस्थान के अधिकारियों से कहा कि अक्तूबर में विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाए, जिसमें वैज्ञानिकों, किसानों, उद्यमियों और मत्स्य पालन से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्राउट मछली सुपरफूड की श्रेणी में आती है, साथ ही इसका बाजार मूल्य भी अधिक होता है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकता सकता है।
निदेशक अमित पांडे ने राज्यपाल को अवगत कराया कि संस्थान देश के पर्वतीय राज्यों में शीतजल मात्स्यिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्थान के विस्तार के लिए भूमि की जरूरत बताई। राज्यपाल ने इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें