फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लापता चारों किशोर घूमकर लौटे घर

Sun, 01 Jun 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दो दिन से लापता आजादनगर के चारों किशोर अपने घर सकुशल लौट आए हैं। बच्चों की वापसी पर पुलिस व बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली और हरिद्वार चले गए थे।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को आजादनगर के चार नाबालिग अपने घर से ट्यूशन के लिए निकले थे और वापस घर नहीं पहुंचे। बच्चों के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस टीमें भी बच्चों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को बच्चों के परिजन उनको खोजने के लिए ट्रेन से बरेली के लिए निकले थे। इस बीच बरेली से आने वाली ट्रेन से चारों बच्चे वापस आते मिल गए। बच्चों ने बताया कि पहले वे बरेली से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से वापस बरेली आए और ट्रेन पकड़कर किच्छा लौट गए। बच्चों ने बताया कि वे घूमने निकल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें