बारिश से देवलचौड़ चौराहे पर हुए जल भराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद
हल्द्वानी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार देर रात के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर सोमवार रात 11 बजे से फिर बरसात शुरू हो गई।
रामपुर रोड के गुरुनानक काॅलोनी में सोमवार को हुई बारिश से पानी जमा हो गया। वार्ड 56 में भी रोड पर जलभराव हो गया। जल निकासी का इंतजाम न होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। बजवालपुर गांव में सड़क पर पानी भरने से लोग बारिश के बाद घर से नहीं नहीं सके। एसकेएम स्कूल को जाने वाली गली का भी यही हाल दिखा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में हल्द्वानी में 19 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई। कालाढूंगी में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश हुई। चोरगलिया में 29, रामनगर में 21.7, नैनीताल में नौ और मुक्तेश्वर में 6.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
nट्रक का पहिया धंसा ः रामपुर रोड पर एक होटल के पास कार्यदायी संस्था पेयजल लाइन डालने के लिए फुटपाथ खोद रही है। लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को मिट्टी से पाटा जा रहा है। सोमवार को बारिश यहां मिट्टी में लोडेड ट्रक का पहिया धंस गया।