फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत बनकर बरसी बारिश

Sun, 14 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्री मानसून की पांच मिनट की झमाझम बसारत ने ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। भीषण गर्मी में बरसात लोगों के लिए राहत के साथ आफत लेकर आई। नाली और नाले बंद होने से शहर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गई। कालाढूंगी रोड पूरी तरह तालाब में बदल गई। बाजार और वार्डों में दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। सड़क किनारे की नालियां और बड़े नाले बंद पड़े हैं। नगर निगम ने प्री मानसून के मद्देनजर शुक्रवार से ही राजपुरा से नालों की सफाई का अभियान शुरू किया। अभियान के दूसरे दिन शनिवार सुबह ही झमाझम बरसात हो गई। पांच मिनट में पूरा शहर तरबतर हो गया।

कालाढूंगी रोड में कालूसिद्ध चौराहा से हीरानगर चौराहा तक सड़क तालाब बन गई। सड़क के दोनों तरफ की नालियां सालों से बंद पड़ी हैं। दुकानदारों ने फुटपाथ तो दूर नालों में अतिक्रमण कर दिया है। सड़क पर एक फीट तक पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बरेली रोड के नाले में भी कब्जा होने से गंदा पानी सड़कों पर फैलकर लोगों के घरों और दुकानों में चला गया। वनभूलपुरा की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई। यही हाल रामपुर रोड की सड़क का रहा। रामपुर रोड में नाला कवर किया जा रहा है। काम अधूरा पड़ा है।

मेडिकल कालेज गेट के आगे नाला बंद होने से गंदगी सड़क पर आ गई। इंद्रानगर और मंडी क्षेत्र की गंदगी भी तल्ली हल्द्वानी की सड़कों पर फैल गई। पूरे शहर की सड़कों पर गंदगी फैलने के बाद अब धूप निकलते ही सड़ांध उठेगी। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें