फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगड़ गांव में पीलिया से कई लोग बीमार

Sun, 14 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग ब्लाक के दुरुस्त गांव बगड़ में दर्जनों लोग पीलिया से पीड़ित हैं। आठ लोग नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में गांव में पीलिया से लोगों के बीमार होने की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने गांव में लोगों के खून के सैंपल लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बगड़ गांव में लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर आठ लोगों को नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई। विगत दिवस स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था।

इस दौरान पीलिया पीड़ितों ने स्वास्थ्य मंत्री को गांव में पीलिया से कई लोगों के बीमार होने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीएमओ के मुताबिक टीमें गांव में पीड़ितों के खून के सैंपल लेने गई थी।
विज्ञापन


82 लोगों के नमूने लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। कुछ लोगों में पीलिया की शिकायत मिली है, जिनको दवाएं दी जा रही हैं। सीएमओ के मुताबिक दूषित पानी पीने से यह शिकायत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें