फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन की सरकार ही नैनीताल के विकास का मजबूत आधार :धामी

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में हुई सभा में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड व प्रतिकूल मौसम के बावजूद नैनीताल पहुंचकर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में सभा कर लोगों को नगर के बेहतर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार चुनने की अपील की। उन्होंंने भवाली व भीमताल के मतदाताओं से भी अपील की कि वे वहां भी विकास के मजबूत आधार के लिए कमल खिलाएं।
विज्ञापन


रामसेवक सभा परिसर में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के अपार समर्थन से वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यदि इसके साथ ही निकाय में भाजपा सरकार होगी तो विकास की गति भी तीन गुना हो जाएगी। तंज कसा कि विपक्षियों को वोट देना का मतलब वोट खराब करना है। नगर मुखिया बनने पर वह किसी भी समस्या पर आपसे कहेंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हमारी तो राज्य व केंद्र में सरकार नहीं है। ऐसे में विकास के मजबूत आधार के लिए कमल पर मुहर लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में शहर व गांव में समंवित विकास हो रहा है। मानसखंड के तहत मंदिर का विकास हो रहा है, इससे पर्यटन का विकास होगा। नैनीताल के नयना मंदिर, कैंची की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने नैनीताल, भवाली, भीमताल सड़क चौड़ीकरण, बलियानाला सुरक्षा, उसका सौंदर्यीकरण, शत्रु सम्पत्ति पर पार्किंग की पहल, 19 करोड़ से नगर की सड़कों के विकास की पहल, सात चौराहों का सौंदर्यीकरण, झील के किनारे रेलिंग, अशोक व तल्लीताल पार्किंग, ठंडी सड़क सौंदर्यीकरण समेत कई कार्य भी गिनाए। विधायक सरिता आर्या ने भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे नगर विकास कार्यों की जानकारी दी।

पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने प्रतिकूल मौसम में मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर आभार जताया तथा जनता को अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। सभा को पूर्व विधायक बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शांति मेहरा, विमला अधिकारी, मारूति साह, भावना मेहरा, प्रकाश आर्या आदि रहे। संचालन मंडी समिति सलाहाकार मनोज जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें