फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोक गायक जितेंद्र और बेबी प्रियंका ने बांधा समा

Fri, 17 Jan 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो- बिंदुखत्ता में आयोजित उत्तरायणी कौतिक में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक मेला समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक के पांचवें दिन उत्तराखंड के लोक गायक जितेंद्र तुमक्याल और लोक गायिका बेबी प्रियंका ने गीतों की सुंदर प्रस्तुति से समा बांध दिया। संस्कृत विभाग से आईं टीमों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को समारोह के प्रथम चरण के मुख्य अतिथि सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, विशिष्ट अतिथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू व वनाधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ और द्वितीय चरण के मुख्य अतिथि कमलेश चंदोला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक जितेंद्र तुमक्याल ने पानी पिला दे पनेरा पानी, हाथ पैरली घड़ी ला, सिलगड़ी का पाला छाला, ओ रंगीली धाना और माठु माठु हिटली मेरी बाना, लोक गायिका बेबी प्रियंका ने पानी का पन्यारा, तेरी डोली सजी मां, धन मेरो पहाड़, जागर गीत सिद्ध रमोला और ओ लौंडा मोहना गीत पेश कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, नवीन पपोला, प्रभात पाल, देवराज सिंह दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें