फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/नैनीताल। रामपुर तिराहा गोलीकांड समेत खटीमा और मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा देने और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के सभी आंदोलनकारियों को भी रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद पार्क से लखनपुर चुंगी तक जुलूस निकाला। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि तीन दशक से अधिक समय के बाद भी रामपुर तिराहा, खटीमा और मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा नहीं मिली है। यहां चंद्रशेखर जोशी, पुष्कर दुर्गापाल, कमला जोशी, योगेश सती, डीडी सती, पान सिंह नेगी, ललित रावत, रईस अहमद, फैजल खान आदि मौजूद रहे।
उधर, नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया। इसके बाद गांधी मूर्ति के पास मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रंद्धाजलि दी। साथ ही सरकार से सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा करने की मांग की। धरना देने वालों में राजीव लोचन साह, दिनेश उपाध्याय, जसी राम आर्य, महेश जोशी, तारा सिंह बिष्ट, माया चिलवाल, पंकज भट्ट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें