फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटक कम होने से टैक्सी और रोडवेज खाली

Wed, 07 May 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में बस स्टेशन पर कम हुई यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। बालिका से दुष्कर्म मामले के बाद से वाहन चालकों के काम पर काफी फर्क पड़ गया है। मंगलवार को पर्यटकों की चहल-पहल के बावजूद बहुत से सैलानियों ने टैक्सी की बुकिंग कैंसिल कर दी है। जहां सीजन में 80 से 90 फीसदी टैक्सी बुक हो जाती थी, वहीं इस घटना के बाद मुश्किल से चार पांच दिनों में दो से तीन प्रतिशत टैक्सी मुश्किल से चली। इस बीच करीब 10 से 15 फीसदी पर्यटक ही यहां आए हैं।
विज्ञापन

तल्लीताल टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश ने बताया कि घटना के बाद से काम ठप पड़ गया है। अब कारोबार 95 से पांच फीसदी पर आ गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी पर काम करने वाले चालकों को हो रही है। अभी तल्लीताल में कुल 40 से 45 टैक्सी हैं जो पूरी तरह से बंद हैं। वहीं रोडवेज स्टैंड में 10 से 12 बसें होती थीं, जो चार से पांच चक्कर लगाती थीं। बसें अब दो से तीन फेरे ही लगा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार बीते वीकेंड में लगभग 20 लाख रुपये कमाई हुई थी, जो इस साप्ताहांत घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें