फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बल्दियाखान में गिरा पेड़, घर क्षतिग्रस्त होने से बचा

विज्ञापन
बल्दियाखान में सड़क व मकान के बीच गिरा पेड़- संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में बुधवार रात मूसलाधार बारिश के चलते बल्दियाखान में एक पेड़ टूटकर सड़क और घर के पास बने गोदाम के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में घर या कोई वाहन नहीं आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 10 बजे तेज बारिश के दौरान बल्दियाखान में एक घर के पास बड़ा पेड़ आधे से टूट गया। पेड़ टूटकर सड़क और घर के समीप बने एक गोदाम के ऊपर गिर गया। आवाज सुनकर घर के सदस्य बाहर आए तो देखा कि पेड़ उनके गोदाम की छत पर गिरा था। पेड़ का दूसरा सिरा टूटकर सड़क पर गिरा था। चामा ने बताया कि उनका घर बाल-बाल बचा है। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि पेड़ को सड़क और घर के पास से हटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें