फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में एक बेड पर दो रोगियों को भर्ती कर हुआ इलाज

विज्ञापन
हल्‍द्वानी बेस अस्पताल में बुखार व डेंगू के मरीजों की संख्या बड़ने के कारण एक बेड पर भर्ती दो-दो म?
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुखार और डेंगू के रोगियों के आने का सिलसिला जारी है। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में दो गुना रोगी इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, बेस अस्पताल में रोगियों का दबाव रहा। यहां की इमरजेंसी में एक बेड पर दो रोगियों को लेटाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सामान्य दिनों में 200 से 250 तक रोगी पहुंचते हैं, जबकि इन दिनों रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है। कुछ दिन पहले तक 350 से 450 रोगी प्रतिदिन पहुंच रहे थे, जबकि शनिवार को संख्या 525 पर पहुंच गई। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी रोगी इलाज के लिए पहुंचे। सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू और बुखार के 130 रोगी भर्ती हैं।
70 से 80 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के ब्लड बैंक पर ब्लड प्लेटलेट्स के लिए रोगी के परिजन पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 70 से 80 यूनिट तक प्लेटलेट्स की डिमांड हो रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में 83 डेंगू के रोगी भर्ती
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पताल में डेंगू रोगियों के भर्ती से जुड़ा आंकड़ा जारी किया है, उसके अनुसार बेस अस्पताल में 45 और सुशीला तिवारी अस्पताल में 27 और निजी अस्पतालों में 11(कुल 83) रोगी भर्ती हैं। अभी तक 589 रोगियोें में डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें