फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र का उपचार जल्द शुरू होगा

Tue, 07 Jul 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल के चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार की दिशा में अब काम तेज हो गया है। करीब 6.99 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले भूस्खलन रोकथाम कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्यदायी कंपनी नामित किया गया है। विभाग ने कंपनी को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में हुए भूस्खलन से चार आवासीय भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 भवनों में रहने वाले 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। इसके बाद उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) ने क्षेत्र का विस्तृत भू-वैज्ञानिक और स्थलीय सर्वे कर लगभग 6.99 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की। शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम को कार्य आवंटित कर दिया गया है। कंपनी को जल्द से जल्द भूस्खलन रोकथाम का कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपचार कार्य के तहत पहाड़ी को वैज्ञानिक तकनीक से स्थिर किया जाएगा, ताकि भविष्य में भूस्खलन की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें