फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनापीक की पहाड़ी के ट्रीटमेंट की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के अति संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल नैना पीक की पहाड़ी से हर साल गिरता मलबा नीचे बसे लोगों के लिए खतरा बन रहा है। हर वर्ष बारिश के दौरान क्षेत्रवासी खतरे की आशंका जताते हैं। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पहाड़ी पर दरारों को देखते हुए रोकथाम के लिए एक प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा था जो दफ्तरों में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन


नैना पीक की पहाड़ी में बीते लंबे समय से लगातार भू-स्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने से इसके ठीक नीचे आबादी वाले हिस्से को खतरा हो जाता है। कई बार बरसात के सीजन में स्थानीय लोग घरों से सुरक्षित पर स्थान जाने के लिए मजबूर होते हैं। लोगों की शिकायत के बाद बीते वर्ष वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया तो नैनापीक पहाड़ी के टॉप पर दरारें भी नजर आईं। वहां गिरते मलबे व बोल्डरों की रोकथाम के लिए वन विभाग ने 51 लाख का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा था। पर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बजट नहीं मिल पाया है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि नैनापीक की पहाड़ी के उपचार के लिए दोबारा प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें