फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों का विकास विश्वविद्यालय की प्राथमिकता: कुलपति प्रो. रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उन्नत भारत अभियान के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए देवीधुरा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने यहां किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. रावत ने ग्रामीणों के जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाटर टैंक प्रदान किए। उन्होंने कहा पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि शैक्षणिक ज्ञान और संसाधनों को सीधे ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाकर व्यावहारिक समाधान विकसित किए जाएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पठन सामग्री वितरित कर शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया। यहां विधि के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. जितेंद्र कुमार लोहानी, डॉ. प्रकाश चन्याल, ग्राम प्रधान प्रेमा बर्गली, ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडेय, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र रावत, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनोज सत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें