फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार लॉकडाउन में फंसे, बंग समाज ने की वृद्ध की अंत्येष्टि

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। बंग समाज ने एक नि:संतान दिव्यांग वृद्ध के निधन होने पर परिजनों की गैरमौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया। 10 अप्रैल को राणा स्ट्रीट काठगोदाम निवासी प्रदीप दास (60) की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। उनके सभी भाई बहन नोएडा और अन्य शहरों में रहते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह यहां नहीं आ सके। उनका एक छोटा भाई रूपनगर हल्द्वानी में रहता है, परंतु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह भी कुछ कर पाने में असमर्थ था। बंग समाज के संरक्षक पांचाली सेन को जानकारी मिलने पर उन्होंने सचिव प्रदीप मित्रा से संपर्क कर समाज को जानकारी दी।
विज्ञापन

बंग समाज ने मिलकर प्रदीप दास का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने बताया कि प्रदीप दास के चार भाई बहन हैं और सभी परिवार वाले हैं। लॉकडाउन की वजह से वे नहीं पहुंच पाए। बंग समाज ने राजपुरा श्मशान घाट में उसकी अंत्येष्टि कर दी। इस मौके पर अशोक राय, एसके विश्वास, परिमल हालदार, बीके राय, चंदन विश्वास, एम के सरकार, कमलेश, प्रदीप राय, शर्मिला मित्रा, डीके मलिक, अजीत राय, तपन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें