फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परिवहन विभाग ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

Thu, 13 Feb 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को शहर में जनजागरूकता रैली निकाली। एआरटीओ कार्यालय से एआरटीओ संदीप वर्मा ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भवानीगंज से रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए वापस एआरटीओ कार्यालय आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों से बाइक में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहनों से ओवर स्पीडिंग नहीं करने की अपील की गई। वहां कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई मनोज नयाल, मो. यूनुस समेत पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें