फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट की ट्रेनों में जून तक रिजर्वेशन फुल

Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
पर्यटन सीजन शुरू होते ही काठगोदाम से दिल्ली को जाने वाली सभी ट्रेनों में जून तक रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं। काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली के लिए सिर्फ वेटिंग के ही टिकट बुक हो रहे हैं। 
विज्ञापन


काठगोदाम से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनें संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं। पर्यटकों की लगातार बढ़ रही संख्या के चलते मई से जून तक टिकटों के रिजर्वेशन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली के लिए सिर्फ वेटिंग पर ही टिकटों का रिजर्वेशन हो रहा है। इससे हल्द्वानी, काठगोदाम और लालकुआं क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। लोग दिल्ली के लिए रोडवेज बसों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि कुछ लोग वेटिंग में नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने से अचानक पर्यटकों की संख्या बढ़ गई, इस कारण दिल्ली रूट सभी ट्रेनें दो महीने के लिए पैक हो चुकी हैं। रिजर्वेशन फुल होने के कारण टिकट विंडो पर मजबूरी में लोग वेटिंग पर  टिकट रिजर्वेशन करा रहे हैं। जुलाई तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें