फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दशहरा के बाद जाने वालीं ट्रेनें फुल, रानीखेत एक्सप्रेस में सौ से ज्यादा वेटिंग

Thu, 02 Oct 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। दशहरा में दिल्ली से काठगोदाम आने वालीं ट्रेनें फल चल रही है। यही हाल यहां से त्योहार के बाद जाने वाली गाड़ियों का भी है। दिल्ली तक शताब्दी और उत्तर संपर्क क्रांति में तो ऑप्शन है लेकिन दिल्ली से आगे जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर जाना हो तो वेटिंग लिस्ट सौ से ज्यादा है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से आने वालीं 12040 शताब्दी, 15035 उत्तर संपर्क क्रांति और 15013 रानीखेत एक्सप्रेस ने वेटिंग के साथ वापसी की। इन ट्रेनों में तीन और चार अक्तूबर की भी वेटिंग है। जब दशहरा के बाद वापसी करनी हो तो स्थिति कुछ अलग है। काठगोदाम से दिल्ली वापसी में 12039 शताब्दी में बृहस्पतिवार को तो चेयरकार में सीट है लेकिन चार और पांच अक्तूबर की वेटिंग है। इसी तरह 15036 उत्तर संपर्क क्रांति में भी तीन और चार अक्तूबर को तो वापसी में चेयरकार में सीट हैं लेकिन पांच से फिर वेटिंग। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन 15014 भी वापसी में 109 से ज्यादा की वेटिंग लेकर चल रही है। यानी हल्द्वानी से यदि दिल्ली के आगे राजस्थान के शहरों का सफर करना हो तो तत्काल टिकट का सहारा ही इस ट्रेन में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें