फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक की ट्रेनें हुईं पैक

Sat, 18 Oct 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहार पर दिल्ली, देहरादून, लखनऊ और जैसलमेर से हावड़ा तक जाने वालीं ट्रेनें पैक हैं। काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में चहल-पहल बढ़ गई है। यहां से गाड़ियों में यहां लौटने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। बिहार, गोरखपुर रूट पर जाने वाली ट्रेन में शुक्रवार शाम तक जनरल कोच के 700 टिकट केवल काठगोदाम से ही बिक चुके थे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनी-दून एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, शताब्दी, लखनऊ एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दीपावली के बाद तक इनमें करीब 100 और उसके आसपास की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

अभी केवल 20 अक्तूबर की गाड़ियों में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार एक ट्रेन में औसतन हजार के आसपास यात्री सफर कर रहा है। ऐसे में एक दिन में एक ओर से करीब आठ हजार यात्री सफर कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें