फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 30 Jan 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग ने सपोर्ट टू प्राइमरी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। इसके लिए विभाग की ओर से बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने जिले के उप शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा कि सपोर्ट टू प्राइमरी कार्यक्रम के तहत (आरंभ मॉड्यूल) विकास खंड स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होना है। यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 546 कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण चार फरवरी तक चलेगा। इसके लिए 2,73,000 रुपये का बजट दिया गया है। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि बुधवार को 75 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें