फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेडल सेरेमनी में खिलाड़ियों को मिले पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- तैराकी, डाइविंग और ट्रायथलॉन के विजेता खिलाड़ियों को मिले पदक।

माई सिटी रिपोर्टर
फोटो

हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में बुधवार को मेडल सेरेमनी आयोजित हुई। इसमें तैराकी, डाइविंग और ट्रायथलॉन के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक पहनाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त दीपक रावत और विधायक बंशीधर भगत रहे।
विज्ञापन

बता दें कि गौलापार स्टेडियम में 26 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हुआ। पहले और दूसरे दिन ट्रायथलान की प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग अलग वर्ग में 9 खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसके बाद बुधवार को तैराकी और डाइविंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पदक जीते। राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक शुभारंभ न हो पाने की वजह से खिलाड़ियों को पदक नहीं दिए गए थे। 28 जनवरी को देहरादून में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों का औचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद बुधवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक दिए गए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एपी बाजपेई, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, उप निदेशक खेल रसिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें