फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी पहचान व बुनियादी पक्षी विज्ञान कार्यक्रम में युवाओं ने जाना पक्षियों का व्यवहार

विज्ञापन
पक्षी पहचान व बुनियादी पक्षी विज्ञान कार्यक्रम के प्रतिभागी युवा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान के इनविस केंद्र की ओर से 17 दिवसीय पक्षी पहचान एवं बुनियादी पक्षी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के चार जिलों से 30 युवाओं ने प्रतिभाग किया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पद्मश्री अनूप साह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉर्बेट लैंडस्केप रामनगर के पक्षी विशेषज्ञ बीएस बिष्ट और राजेश भट्ट ने प्रतिभागियों को पक्षियों के व्यवहार के बारे में बताया। इनविस केंद्र के समन्वयक डॉ. जीसीएस नेगी ने प्रतिभागियों को इस क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रविंद्र जोशी ने पक्षियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देकर प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने एवं प्रकृति को समझने का एक नया आयाम दिया। डॉ. रवि पाठक ने पर्यावरण संस्थान में स्थित सूर्यकुंज में पाई जाने वाली सभी पक्षी प्रजातियों के विषय में प्रतिभागियों को बताया। डॉ. प्रदीप मेहता ने पक्षियों की मदद से पेड़, पौधों में होने वाले परागण की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, स्याही देवी, कटारमल, कोसी क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की सूची बनाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को सात ताल क्षेत्र में जलीय पक्षियों के विषय में जानकारी दी गई। यहां पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र बांटे गए। कार्यक्रम में इनविस केंद्र के डॉ. महेशानंद, कमल किशोर टम्टा, विजय सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें