फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजा-बैंणी महोत्सव: 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे सीएम धामी, जानिए क्या रहेगा खास

Thu, 30 Nov 2023 09:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आज ईजा-बैंणी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईजा-बैंणी महोत्सव का आयोजन आज होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। वे इस दौरान जिले की करीब 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम वंदना ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरी तैयारियों पर गहरी नाराजगी जताई। पूछा कि अभी तक रैंप क्यों नहीं बना है। इस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि काम पूरा हो गया है रेलिंग लगनी है। कागज में डिजायन बनकर तैयार है। इस पर डीएम ने कहा कि कागज तो तुम लोग मुझे कई दिन से दिखा रहे हो। इसके बाद उन्होंने रैंप को मंच तक न कर डी तक करने के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों से कहा कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक पूरा काम हो जाना चाहिए।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया है। राज्य के 13 जिलों की 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम धामी 713 करोड़ की लागत की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों से बोलीं डीएम, चाहे घर-घर जाओ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर आओ
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए स्वयं सहायता समूहों की 25 हजार महिलाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 600 बस, 200 छोटी गाड़ियों को अधिग्रहित भी किया है। हद तो यह है कि बसें जुटाने के लिए स्कूलों तक की छुट्टी कर दी है। स्कूलों से बस अधिग्रहित की गई हैं। प्राइवेट बसों, केमू की बसों को भी अधिग्रहित किया है। सड़क से 200 टैक्सियों का अधिग्रहण किया गया है।

बुधवार को कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण को पहुंचीं डीएम ने अधिकारियों से पूछा कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाने के लिए क्या किया। कितनी महिलाएं आ जाएंगी। इस पर एक अधिकारी ने कहा कि कुछ महिलाएं ही कह रही हैं, कुछ न इस पर डीएम ने अधिकारियों से कहा कि चाहे घर-घर जाओ, चाहे कुछ करो महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आओ। 

सुबह 10:50 बजे पहुंचेंगे सीएम
सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह खुली जीप में कार्यक्रम स्थल तक आएंगे। सुबह 11ः30 बजे से 2ः30 बजे तक एमबी इंटर कॉलेज में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर ईजा-बैंणी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम धामी शाम 3ः15 बजे आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी से देहरादून को प्रस्थान करेंगे। माई सिटी रिपोर्टर

हल्द्वानी, कालाढूंगी कोटाबाग के स्कूल आज बंद रहेंगे
एमबी इंटर कॉलेज में बुधवार को होने वाले ईजा-बैंणी महोत्सव के मद्देनजर हल्द्वानी, कालाढूंगी और कोटाबाग परगना के अंतर्गत सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने कक्षाओं का संचालन वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यस्तरीय मातृ शक्ति के सशक्तिकरण पर जागरुकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ स्थानों से भी महिलाएं पहुंचने वाली हैं। इस कारण जिले के मुख्य मार्गों में भारी भीड़ रहेगी।

हल्द्वानी क्षेत्र में भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहेगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी, इसलिए विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और विद्यालयों के ऑनलाइन संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निजी स्कूलों से भी सहयोग मांगा गया है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत का कहना है कि ईजा-बैंणी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा। विद्यार्थी घर बैठे वर्चुअल और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे।

ईजा-बैंणी महोत्सव से च्यला-चेली की अनदेखी: बल्यूटिया
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बृहस्पतिवार को होने वाले ईजा-बैंणी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार पर च्यला-चेली (बेटा-बेटी) की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सरकार और भाजपा संगठन ने अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निजी स्कूलों पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए जबरन बसें ले ली हैं। जब स्कूल प्रबंधनों ने स्कूल में पेपर चलने की बात कहीं तो जबरन नगर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बल्यूटिया ने सवाल उठाया कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम के लिए स्कूलों में छुट्टी करना कहां का न्याय है। संवाद

कांग्रेस की बौखलाहट दिख रही: विकास
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने जारी बयान में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मातृशक्ति का सम्मान हो रहा है तो कांग्रेस की बौखलाहट साफ दिख रही है।

भगत ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति के सम्मान में किया जा रहा है। राज्य सरकार चाहती है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति का सम्मान हो। साथ ही मातृशक्ति को और अधिक स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश में जारी योजनाओं को मातृशक्ति तक पहुंचाया जा सके। इसकी कोशिश की जाएगी।

महोत्सव के लिए आज डायवर्ट रहेगा रूट
ईजा-बैणीं महोत्सव बृहस्पतिवार को होगा। इसमें मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। 800 से अधिक वाहन इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा। 
 

 

 

विज्ञापन

महोत्सव में शामिल होने वाले वाहनों का रूट प्लान
- बरेली रोड से महोत्सव में आने वाली सभी वाहनों को तीनपानी बाइपास तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाइपास होते हुए नरीमन चौराहे से कार्यक्रम स्थल भेजा जाएगा। इसके बाद ये वाहन वुड पैकर की पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
-रामपुर रोड से आने वाली और कालाढूगी/रामनगर की ओर आने वाली बस मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की रोड पर महेंद्र अधिकारी प्लाटिंग एरिया में पार्क होंगी।
-रामपुर रोड से पर्वतीय रूट को जाने वाले वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
-बरेली रोड से पर्वतीय रूट पर जाने वाले वाहन गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
-कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड भेजा जाएगा। ये वाहन शीतल होटल से बरेली रोड, तीनपानी गौलापार बाइपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
-पर्वतीय रूट से आने वाले सभी बड़े वाहन भी गौलापार बाइपास होते हुए तीनपानी आएंगे। यहां से रामपुर रोड जाने वाले वाहनों को मंडी बाइपास से रामपुर रोड भेजा जाएगा।
-गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।


रोडवेज बस और सिटी बस का प्लान
-मैदानी क्षेत्र से आने और जाने वाली रोडवेज बसें यातायात नगर से मंडी बाइपास होते हुए बरेली रोड जाएंगी। यहां से मंगलपड़ाव होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी। यहीं से वापस आएंगी।
-कालाढूंगी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें कालूसाईं मंदिर चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
-पर्वतीय रूट से आने वाली रोडवेज केमू की बसें वाया चोरगलिया रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे आएंगी।
-सिडकुल और अन्य निजी बसों का मंगलपड़ाव से सौरभ होटल तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
-इंटरसिटी बसें नैनीताल बैंक से तिकोनिया तक नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें