फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Traffic:आज हल्द्वानी में बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, घर से बाहर निकलने से पहले देखें डायवर्जन रूट

Sun, 15 Oct 2023 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आज हल्द्वानी शहर में रामबरात निकलेगी। पुलिस ने आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया है जो दिन में दो बजे के बाद से लागू होगा। रामबरात के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। 
विज्ञापन
हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को शहर में रामबरात निकलेगी। पुलिस ने आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया है जो दिन में दो बजे के बाद से लागू होगा। रामबरात के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। साथ ही ऑटो के संचालन के लिए निर्धारित स्टैंड बदला गया है।

विज्ञापन


ये रहेगा रूट प्लान

  • बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम जाएंगे। जबकि छोटे वाहन गांधी स्कूल तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा, आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
  • रामपुर रोड से आने वाली समस्त बड़े वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जाएंगे। छोटे वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा से नवाबी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांठ-मुखानी चौराहा-नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • नैनीताल रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक से गंतव्य को जाएंगे।
  • ओके होटल से दमुवाढुंगा की ओर चलने वाले ऑटो, स्टेडियम वाली गली से संचालित किए जाएंगे।
  • मंगलपड़ाव ऑटो स्टैंड से लालकुआं को जाने वाले ऑटो/विक्रम/ मैजिक गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से संचालित किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें