फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोगांव के पास मलबा आने से यातायात बाधित

Fri, 18 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण बृहस्पतिवार को फिर यातायात बाधित हुआ। इसी दाैरान जाम में फंसे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वाहन से उतरकर जेसीबी मशीन से मलबा हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

सुबह दोगांव के पास मलबा गिरने से वाहनों की कतारें लग गईं। इसी दौरान एसएसपी का वाहन भी जाम में फंस गया। इस पर उन्होंने वाहन से उतरकर एनएचएआई की टीम से जेसीबी मशीन से मलबा हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम लगातार जेसीबी मशीन से मलबा साफ कर रही है। उन्होंने बताया कि दोगांव-डोलमार के बीच पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें