फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल-चाफी-धानाचूली मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात बंद

Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने मार्ग बंद रखने की अवधि बढ़ाने की स्वीकृति दी है। इस दौरान वाहनों को खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि राज्यमार्ग संख्या-10 पर चाफी से धारी क्षेत्र के बीच किलोमीटर 23 से 39 तक डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में 20 अक्तूबर तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई थी लेकिन पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही, त्योहारों के दौरान यातायात दबाव और भारी वाहनों पर प्रतिबंध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि शेष कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए 20 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई है। इस दौरान वाहन राज्य मार्ग संख्या-64 स्थित खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मार्ग से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें