फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुक्तेश्वर के नथुवाखान में मिल रहा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद और आतिथ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नथुवाखान (मुक्तेश्वर) में स्थित मां कमला फैमिली होमस्टे इन दिनों देश-विदेश के सैलानियों के लिए कुमाऊंनी संस्कृति और अनूठे आतिथ्य का केंद्र बन गया है। कंक्रीट के जंगलों और शहरों की भागदौड़ से दूर, शांत वादियों का आनंद लेने आ रहे पर्यटक इन दिनों यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

होमस्टे का संचालन कर रहीं किरन ने बताया कि होम स्टे की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान को पर्यटकों के सामने जीवंत करना है। किरन के अनुसार, यहां अतिथि देवो भवः से भी आगे बढ़कर अतिथि हमारो परिवार की परंपरा का पालन किया जाता है। यहां आने वाले सैलानी मेहमान बनकर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में समय बिताते हैं। इस होमस्टे की सबसे बड़ी खासियत यहां का पारंपरिक मिट्टी का चौका है। यहां पूरी तरह पारंपरिक तरीके से लकड़ी की आंच पर कुमाऊंनी व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड में होमस्टे पंजीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर स्वामित्व के दस्तावेज, आधार, पैन और पुलिस वेरिफिकेशन का दस्तावेज अपलोड करना होता है। आवेदन के बाद स्थानीय टीम की ओर से भौतिक निरीक्षण कर मानकों की जांच की जाती है जिसके उपरांत प्रमाणपत्र जारी होता है। पंजीकृत होमस्टे को घरेलू दरों पर बिजली-पानी और बैंक लोन सब्सिडी का लाभ मिलता है। इच्छुक लोग उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें